निगेटिविटी को दूर करने से ही मिलेगी सफलता
भिलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सेलेक्शन बोर्ड के सदस्य राजेश चौहान ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए सकारात्मकता सबसे ज्यादा जरूरी है। अपनी दिनचर्या से ऐसे कार्यों और विचारों को पृथक कर दें, जिसका कोई लाभ नहीं है। अपनी पूरी ऊर्जा रचनात्मक गतिविधियों में, सफल लोगों को पढऩे और जानने में लगाएं। सफलता निश्चय ही आपके कदम चूमेगी।












