राष्ट्रीय हैंडबाल में महिला टीम को स्वर्ण, पुुरुष को रजत भिलाई। गुजरात हैंडबाल संघ द्वारा 21वीं पश्चिम क्षेत्रीय राष्ट्रीय हैंडबाल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। गुजरात के ग्राम-अंबाजी, आबू रोड में 17 से 20 सितम्बर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।












