रायपुर। सात साल से इंदिरा गांधी पेंशनरों के करोड़ों रुपए एनजीओ को बांटने के अलावा पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिल में 2 से 4 लाख रुपए समाज कल्याण विभाग को जारी किए जाने का मामला भी सामने आया है। इसे भी प्रशासकीय मद में खर्च करने के लिए दे दिए गए हैं, वहां भी एनजीओ और अन्य मद में खपा दिए गए।
ऑडिट के वक्त अधिकारियों ने हवाला दिया कि 3 प्रतिशत की राशि खर्च करने के निर्देश केन्द्र से मिले थे, लेकिन जो आदेश पत्र विभाग ने दिखाए, वे सन 2009 के हैं।












