अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव का बिगल बज चुका है। 9 और दिसंबर को मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें युवा मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा रहेगी। केवल युवा ही नहीं बल्कि इस चुनाव में 90 से 100 की उम्र वाले मतदाता भी कम नहीं है। गुजरात विधानसभा चुनाव में 90 से सौ बरस के बीच के मतदाताओं की संख्या 7843 हैं। वहीं सौ साल या उसको पार कर चुके मतदाताओं की संख्या 662 है।












