मीठा पसंद करने वाले ज्यादातर लोग ब्राउनी खाना पसंद करते हैं। खासकर तब जब ये बेहद सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाली हो। ब्राउनी एक परफेक्ट पार्टी स्नैक या डिजर्ट है जिसे सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी खूब पसंद करते हैं। इसे बनाने में मैदे के अलावा कोको पाउडर और दही का इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्राउनी को बनाने में अंडे का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए ऐसे लोग जो प्योर वेजिटेरियन उनके लिए भी यह बेहतरीन डिजर्ट ऑप्शन है।












