भिलाई-3। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस पर स्वयं सेवकों ने रंगोली द्वारा प्रतीक चिन्ह बनाया। प्राचार्य डॉ व्ही. के. गोयल वरिष्ठ, प्रध्यापक डॉ के.के. अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे एवं स्वयं सेवकों ने कैंडल जलाकर महाविद्यालय के छात्रों में जागरूकता फैलाई।












