भिलाई। शहर की श्वेता पड्डा को फिल्म “कागपंथ” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड प्रदान किया गया है। 45 मिनट के इस शार्ट फिल्म को 5 में से 4 अवार्ड झटकने का सौभाग्य मिला है। यह फिल्म पूर्वाग्रह से ग्रस्त समाज की सोच और उससे होने वाली त्रासदी का खूबसूरत चित्रण करती है।
यहां होटल ग्रांड ढिल्लन में पत्रकारों के साथ अपनी उपलब्धि को शेयर करते हुए श्वेता कहती हैं कि फिल्म को हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया गया। फिल्म के दृश्य लोगों को रुलाते रहे, हंसाते रहे और दर्शक मस्ती में झूमते नाचते भी देखे गए।












