भिलाई। अहिवारा विधानसभा के ग्राम चिखली में गुरूवार को एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ हो गया। अस्पताल के निदेशक संजय तिवारी, डॉ दिनेश जैन एवं डॉ शीतल यादव ने इस अवसर पर अंचल के विधायक, पूर्व मंत्री एवं अपने गुरू श्रद्धेय श्री कृष्णानन्द जी स्वामी का आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने कहा कि यह अंचल के लिए एक बड़ी सौगात है तथा आशीर्वाद दिया कि अस्पताल लोगों का विश्वास अर्जित करे और घोषित सेवाओं को निरंतर जारी रख सके।












