भिलाई। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में व्यापारी विकास पैनल को अच्छा समर्थन मिल रहा है। भिलाई से प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेता न केवल वरिष्ठ हैं बल्कि अपनी कर्मठता एवं जुझारूपन के लिए भी जाने जाते हैं। प्रत्याशियों ने आज रिसाली, उतई और मरोदा क्षेत्र का दौरा किया।












