भिलाई। एमजे कालेज में विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध छत्तीसगढ़ के सह संयोजक देश दीपक सिंह कार्यक्रम के मुुख्य वक्ता थे। वरिष्ठ पत्रकार दीपक रंजन दास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच ने की। दीपक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि केवल जिज्ञासु का ज्ञान ही पूर्ण होता है। मन में सवाल उठेंगे तभी जवाब की तलाश होगी।












