भिलाई। एमजे कालेज, कोहका में शोध पत्र लेखन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शोध पत्र प्रकाशन एवं लेखन के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पी के श्रीवास्तव (भूतपूर्व प्राचार्य, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, बीएड कालेज, पठानकोट), महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर, समन्वयक अधिकारी विनोद चौबे एवं प्राचार्य डॉ के एस गुरुपंच उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ गुरुपंच ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रदान किया।












