सुपेला चौक पर लेन का कोई मतलब नहीं, सीधे जाने वाले ट्रक होते हैं दाहिने लेन में
भिलाई। वैसे तो पूरे राज्य में ही ट्रैफिक सेन्स लगभग शून्य है पर भिलाई का सुपेला चौक इसमें अलग से दिखाई देता है। वह इसलिए कि जिले का इकलौता ट्रैफिक टावर इसी चौक पर है। 4 लेन बनने के बाद से ही इस चौक पर अफरातफरी की स्थिति है जबकि यहां 5-6 ट्रैफिक जवान हमेशा तैनात रहते हैं। इस कथित 4 लेन सड़क पर लेन का कोई मतलब नहीं है।












