भिलाई। एमजे कालेज में ट्रांसजेंडर समानता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की विद्या राजपूत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता थीं। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने कहा कि प्राचीन भारत में भले ही किन्नरों को समाज में सम्मान हासिल था किन्तु मौजूदा समाज में उनके लिए कोई जगह अब तक नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि आज आजीविका का प्रश्न इस समुदाय के सामने सबसे बड़ा हो गया है और शासन को उनके लिए स्वतंत्र रोजगार के अवसर तलाशने होंगे।












