भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस में टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘संविद-18’ का शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि युवा सांसद अभिषेक सिंह ने गुब्बारे आकाश में छोड़कर ‘संविद-18’ का आगाज किया। सांसद अभिषेक ने कहा कि छात्र जीवन मानव जीवन का अनमोल हिस्सा है। सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर करना चाहिये। छात्र जीवन में की गई गलतियों को हम फिर से सुधारकर नये आयाम और जोश के साथ नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।












