दुर्ग-भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अंचल के लिए एक वरदान साबित हुआ है। चिकित्सा के सभी विभागों की एक छत के नीचे उपलब्धता एक आदर्श स्थिति है जिसमें पेशेन्ट सेफ्टी और पेशेन्ट केयर सुनिश्चित हो जाती है। अस्पताल अफोर्डेबल कॉस्ट पर क्वालिटी ट्रीटमेंट एवं पेशेंट सैटिस्फैक्शन के अपने कमिटमेंट पर खरा उतरा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए स्पर्श की टीम ने हर चुनौती का सामना किया है और उसे मात दी है।












