भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्रबंधन विभाग द्वारा ”यूथ द चेंज मेकर ऑफ इंडियाÓÓ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रशांत पटेल अधिवक्ता सुप्रिमकोर्ट उपस्थित हुये। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रचना नायडू संयोजिका वेटरंस इंडिया थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने की। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आरती गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रबंधन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं अतिथियों का स्वागत किया।












