भिलाई। छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउण्डेशन ने मानव सेवा की दिशा मे ंएक और कदम बढ़ाते हुए अब अस्पताल में दाखिल मरीजों के परिजनों को भोजन कराने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत ब्लड डोनर फाउण्डेशन ने अपने स्थापना दिवस पर रविवार को कर दी। इस सेवा का नाम निवाला भोज रखा गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउण्डेशन पूरे छत्तीसगढ़ में फैले रक्तदाताओं का एक समूह है जो आवश्यकतानुसार लगभग सभी ब्लड ग्रुप का रक्त दिलाकर मरीजों की जान बचाते आ रहा है। इस समूह के पास दुर्लभ बाम्बे ब्लड ग्रुप वाला रक्तदाता भी है।












