भिलाई। विधायक वैशालीनगर विद्यारतन भसीन ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर वार्ड-3 में अपनी जनसम्पर्क यात्रा प्रारंभ की। वे उडिय़ा मोहल्ला, सतनामी मोहल्ला, तिहारू मोहल्ला, मराठी मोहल्ला, यादव मोहल्ला, मार्केट लाइन पहुंचे। अपने विधायक श्री भसीन को अपने बीच पाकर लोग हर्षित हुए व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी लंबित समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।












