रायपुर। कुपोषण मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही इस्निप परियोजना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और विश्व बैंक ने यह पुरस्कार दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने इस उपलब्धि पर इस्निप परियोजना में शामिल जिलों की जनता को बधाई दी है। मंत्री साहू ने कहा कि इस्निप परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिका बधाई की पात्र हैं।












