भिलाई। डायबिटीज को ठीक नहीं किया जा सकता पर इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सुबह उठने के बाद थोड़ा टहलें, थोड़ी कसरत करें और फिर नाश्ता करें। इसी तरह शाम को सूरज ढलते ही भोजन कर लें। यह कहना है कि मधुमेह विशेषज्ञ डॉ शिवेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव का। उन्होंने कहा कि प्यास, थकान आदि से डायबिटीज को पकडऩा केवल किताबों में ही संभव है। इसके लिए समय समय पर रक्त शर्करा की जांच करवाते रहना चाहिए।












