दुर्ग। मोहन नगर थाना के अंतर्गत आने वाले 20 वार्ड की महिला पुलिस स्वयंसेवकों की मोहन नगर थाने में सूचना संकलन पर बैठक रखी गयी। महिला पुलिस की नोडल अधिकारी बेबी नंदा खान एवं राघवेन्द्र सिंग द्वारा विभिन्न विषयों एवं प्रकरणों के बारे में जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत साइबर क्राइम, महिलाओं को आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण एवं अपने अपने वार्ड में जन जागरूकता करने सम्बन्धी विशेष जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।












