कुम्हारी। भिलाई के रामनगर स्थित स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने यहां नेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन में स्वास्थ्य जागरूकता तथा निदान शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में कार्मिकों एवं ठेका श्रमिकों ने इसका लाभ लिया। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशांक सेन एवं उनकी टीम ने श्रमिकों की आंखों की जांच की। साथ ही उनका रक्तचाप, वजन एवं मधुमेह की संभावनाओं की भी जांच की गई। निदान शिविर के बाद एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ जय तिवारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष जैन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशांक सेन ने संबोधित किया।












