19वीं और 20वीं सदी के संधिकाल की महान गायिका गौहर जान का आज जन्मदिन है। 26 जून 1873 को अमरीकी परिवार में उनका जन्म हुआ। उनकी माता एक कुशल नृत्यांगना थीं। विवाह विच्छेद के बाद उन्होंने एक मुसलमान से विवाह कर लिया। एंजलिना का नाम गौहर जान हो गया। उन्होंने संगीत की तालीम हासिल की। जल्द ही उनकी ख्याति दूर दूर तक फैल गई। अपने जीवन काल में उन्होंने 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए हैं। भारतीय संगीत के इतिहास में वे पहली हस्ती हैं जिनकी रिकार्डिंग हुई। उन्हें भारत का पहला रिकार्डिंग सुपरस्टार कहा जाता है।












