भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। श्री राम फारच्युन कम्पनी के द्वारा डेवलपमेंट आफिसर पद हेतु 3 लाख वार्षिक वेतमान पर बी.बी.ए., बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. के छात्रों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया। जिनमें से महाविद्यालय के छह विद्यार्थी मनीष शर्मा बी.बी.ए., मेघराज साहू, प्रतीक शर्मा, अक्रम रजा, आजाद अली एवं बंटी बी.कॉम प्रथम चरण के साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की।












