भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में इस वर्ष 36 निर्धन दिव्यांग कन्याएं परिणय सूत्र में आबद्ध हुर्इं। सेक्टर-2 के अय्यप्पा मंदिर में आयोजित इस समारोह में 7 नेत्रबाधित, 4 मूकबधिर सहित नि:शक्त एवं अन्य निर्धन आंशिक विकलांग शामिल हुए। आस्था के संचालक प्रकाश गेडाम ने बताया कि सभी 36 जोड़ों का विवाह भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया जिसमें भिलाई के गायत्री प्रज्ञा मंडल के आचार्यों ने मंत्रोपचार वे विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।












