रायपुर। लड़कियों को स्वरोजगार के काबिल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के कन्या हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में सौंदर्य निखारने के गुर सिखाने की अनुमति दी है। कन्या पाठशालाओं में लड़कियों के लिए इसी साल से ‘ब्यूटी एंड वेलनेस की पढ़ाई होगी। पंडित सुुंदरलाल शर्मा व्यावसायिक संस्थान भोपाल ने इस कोर्स की डिजाइन की है। इसे 9वीं से बारहवीं तक वोकेशनल संकाय के अंतर्गत राज्य में पहली बार लागू किया जा रहा है। राज्य के 155 स्कूलों में इस बार दो नये ट्रेड पर वोकेशनल की पढ़ाई होगी इसमें पहला ब्यूटी एंड वेलनेस और दूसरा ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स है।












