भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा संकाय द्वारा ग्राम नारधा में एक दिवसीय सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं सहयोगी गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही एमजे कालेज के शिक्षा संकाय में अध्ययनरता भावी शिक्षकों का अनुकूलन करना भी था।












