भिलाई। किसी का जीवन बचाने के लिए रक्त कितना महत्चपूर्ण होता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन ऐसा कोई रक्त समूह जिसका मिलना मुश्किल हो तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में आया। चार साल की एक मासूम का आॅपरेशन होना था और इसका रक्त समूह बेहद ही दुर्लभ बांबे रक्त समूह था। ऐसे में छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के संपर्क में मासूम के परिजन आए और फाउंडेशन ने उन्हें बांबे ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध करवाया। अब एक दो दिन में मासूम का आॅपरेशन करने की बात डॉक्टरों ने कही है।












