भिलाई। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत 13 जुलाई को डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नाकोततर महाविद्यालय भिलाई -3 के अंग्रेजी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के संयुक्त तत्वाधान में गोद ग्राम औंधी में कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति रानी सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री सांई बाबा आई हास्पिटल भिलाई के डॉ प्रमोद पटेल तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. के.के अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।












