bramhakumari1

Bramhakumari Peace Auditorium

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर-7, सड़क-2 के पीस आॅडिटोरियम में दो दिवसीय स्व परिवर्तन योग तपस्या का कार्यक्रम 8 व 9 जुलाई को आयोजित किया गया है। जिसे जयपुर से आई ब्रह्माकुमारीज संस्थान की वरिष्ठ योग विशेषज्ञ राजयोगिनी सुषमा दीदी संबोधित कर रही हैं। प्रथम दिन आपने कहा कि हम जो कुछ कम्प्यूटर में फीड करते हैं उसी का प्रिंट आउट आता है। ठीक इसी तरह हम अपने मन मस्तिष्क में जिस तरह के विचारों को कैद करते हैं हमारे व्यवहार में वही बातें प्रतिफलित होती हैं। इसलिए यदि हम अपनी वाणी और व्यवहार अच्छा करना चाहते हैं तो हमें अपने मस्तिष्क में भी अच्छे और सकारात्मक विचारों को ही भरना होगा।

Full size460 × 278

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *