भिलाई। बीएसपी के सीआईएसएफ यूनिट द्वारा सेक्टर-3 भिलाई के परिसर में आज दिनाँक 07 जुलाई, 2018 को वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ह्लएक पेड़ लगाकर एक नया जीवनह्व बचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में लगभग सभी प्रकार के 125 पौधे लगाये गये। यह कार्यक्रम सीआईएसएफ इकाई के गोल्डन जुबली समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था।












