Runner-Up-Lets-Football

Bhilai Let's Football

भिलाई। यंगिस्तान द्वारा आयोजित भिलाई लेट्स फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज भारी बारिश के बीच पहले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। यंगिस्तान के चेयरमेन मनीष पाण्डेय स्वयं मैदान में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। फाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। श्री पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों ने जो प्रदर्शन किया वह सराहनीय है। अपने खेल से उन्होंने न केवल भिलाईवासियों का दिल जीता है बल्कि अपने लिए आगे का मार्ग भी प्रशस्त किया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया कैंपेन की पहल से हमारे देश के खिलाड़ियों को पूरे विश्व में अपने खेल प्रदर्शन करने का अब मौका मिल सकेगा।

Full size459 × 308

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *