Chandrakant-Uike-Shankarach

Chandrakant Uike IAS SSMV

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सचिव एवं जनसम्पर्क विभाग के संचालक चंद्रकांत उइके आईएएस सदा खुश रहते हैं। श्रीशंकचाराचार्य महाविद्यालय में उन्होंने इसका राज बताया और जीवन जीने के कुछ टिप्स भी दिए। वे गुरू पूर्णिमा पर ‘विविधा’ द्वारा आयोजित सम्मान, संवाद एवं विमोचन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। आइडेन्टिटी क्राइसिस की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक, गायक, नर्तक, खिलाड़ी असंख्य होते हैं पर इनमें से कुछ को ही दुनिया पहचानती है और याद रखती है। हम सभी वह बनना चाहते हैं कि लोग हमें जानें, पहचानें और याद रखें। पर इसके लिए करते कुछ भी नहीं हैं। जबकि छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हम ऐसा कर सकते हैं।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *