भिलाई। एमजे कालेज के रासेयो, नर्सिंग एवं फार्मेसी स्टडेंट्स ने ग्राम बेलौदी में स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया है। शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रांगण में कंटीली झाड़ियों एवं गाजर घास, पालीथीन आदि की सफाई की तथा वृक्षारोपण हेतु स्थान को तैयार किया।












