भिलाई। स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में बीएससी बायोलॉजी की नियमित कक्षाओं के साथ नीट की तैयारी कराई जा रही है। बारहवीं के बायोलॉजी समूह के विद्यार्थी असमंजस में होते है कि बीएससी प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने पर वह उसके साथ नीट की तैयारी नहीं कर पायेंगे। विद्यार्थियों के इस कश्मकश को दूर करने के लिये महाविद्यालय के बायोलॉजी समूह के शिक्षकों ने एक नई शुरूआत की है कि बीएससी की नियमित कक्षाओं के साथ जो विद्यार्थी नीट की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अतिरिक्त समय देकर नीट की तैयारी करवाई जायेगी।












