भिलाई। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोडऩे की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ‘स्किल ऑन व्हील्स’ के 15 रथ अब 23 अगस्त को रवाना होंगे। प्रथम चरण के लिए इन रथों को 17 अगस्त को रवाना होना था पर राज्य एवं राष्ट्रीय शोक के चलते इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। राज्य के सभी 27 जिलों में ये रथ दो चरणों में पहुंचेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के भिलाई समन्वयक नितेश सिंह ने दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को ‘स्किल ऑन व्हील्स’ के 15 रथों को हरी झंडी दिखाई थी।












