Shaheed-Yugal-Kishore-Verma

IG GP Singh

भिलाई। आईजी जीपी सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ मैदानी लड़ाई लड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति एक समान लड़ रहा होता है। जब हम जंगलों में घुसते हैं तो हममें रैंक का कोई फर्क नहीं रह जाता। वहां सिपाही से लेकर आईजी तक एक होते हैं। दुश्मन की गोली किसी में कोई फर्क नहीं करती। आईजी यहां होटल अमित पार्क इंटरनैशनल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। शहीद युगलकिशोर वर्मा की स्मृति में आयोजित इस सभा में शहीद के पिता शिव वर्मा, माता यशोदा, पत्नी माधुरी, बेटा आदित्य के अलावा शहीद के बड़े भाई गोविन्द, बहन फिंगेश्वरी एवं बहनोई चंद्रभूषण सहित बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित थे। शहीद युगल किशोर के बड़े भाई एवं बहन भी पुलिस की सेवा में हैं।

Full size460 × 292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *