भिलाई। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही सकारात्मक युवाओं की शाखा टीचिंग फॉर एम्पावरमेंट एंड मॉरल्स ‘टीम’ के सदस्यों ने 15 अगस्त को जवाहर नगर अटल आवास के गरीब बच्चों के लिए मेडिकल कैंप आयोजित किया। डेंटिस्ट डॉक्टर चेतना तथा उनकी टीम के सदस्यों ने बच्चों को डेंगू की एंटीबायोटिक दवाई एवं दांतों की नि:शुल्क जांच की गयी।












