PFA logo tshirt

pfa

भिलाई। पीएफ ए एवं स्नेक कैचर संस्था द्वारा चरोदा इंदिरा नगर में सर्पों के प्रति समाज में फैले भय और अंध विश्वास को दूर करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नागपंचमी उत्सव में नागपूजा के दौरान सर्पों को होने वाले जानलेवा नुक़सान की जानकारी लोगों को दी गयी। सांपों का ईकोसिस्टम में महत्व, उनके काटने पर उपचार, उनके घर में घुसने पर क्या करना चाहिए, स्नेक कैचर टीम की मदद के लिए फोन नम्बर के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें ज़हरीले और बिना ज़हर के सांपों को पहचानने की ट्रेनिंग दी गयी।

Full size200 × 112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *