भिलाई। नेहरूनगर स्थित पोरवाल भवन में कबीर बाग मठ संस्था पुणे का योग शिविर आज प्रारंभ हो गया। संस्था के चार योग प्रशिक्षक यहां 10 दिन तक लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। आचार्य योगानंद द्वारा स्थापित यह संस्था लोगों को दर्द से मुक्त कर आनंदमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। संस्था की प्रमुख चिकित्सक डॉ अनुराधा प्रसाद ओक ने बताया कि निरोग रहकर जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए योग एक सशक्त माध्यम है। साथ ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, बैक पेन, सर्वाइकल स्पांडिलोसिस, सायटिका के दर्द को योग से पूरी तरह हटाया जा सकता है।












