भिलाई-3। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 के प्रांगण में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषयानुकूल सुंदर एवं आकर्षण रंग संयोजन के साथ अपनी कला प्रस्तुति दी। जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने, अनिवार्य रूप से वोटिंग करने, मतदान द्वारा भारत को सषक्त बनाने। प्रत्येक का वोट आदि विषयों पर केन्द्रीय रंगोली एवं पोस्टर बनाई गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योतिरानी सिंह द्वारा रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण कर छात्र-छात्रों का उत्साहवर्धन किया।












