भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रूचि व लगाव जागृत करने हेतु तथा लेखन कौशल को विकसित करने की दृष्टि से प्रेमचन्द की कहानी ‘बूढ़ी काकी’ दिखाई गयी उसके पश्चात इस कहानी की समीक्षा लिखने विद्यार्थियों को कहा गया। अपने अनुभवों, भावनाओं या विचारों को कहानी के माध्यम से व्यक्त कराने हेतु ‘कहानी लेखन’ प्रतियोगिता रखी गयी।












