भिलाई। अनेक भाषाआें की जननी संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक है। संस्कृत भाषा के प्रचार- प्रसार एवं विद्यार्थियों को इसके प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के लिए डी.ए.वी. इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 भिलाई में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसके अंतिम दिन को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया गया। प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम संस्कृत श्लोकों का सस्वरवाचन आठवीं कक्षा की छात्रा कीर्तिबाला राजपूत तथा सातवीं की छात्रा अजमीना शेख ने किया।












