दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के समस्त प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों ने 6 सितंबर को काली पट्टी लगाकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सातवें वेतनमान प्रदाय करने में की जा रही देरी के विरोध में अध्यापन कार्य किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के निर्देशानुसार किया गया।












