Prem_Prakash_Pandey

Prem_Prakash_Pandey

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर 8 वार्ड 67 में 1.5 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत वार्ड के दुर्गा पूजा मैदान का 76 लाख रूपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में शौचालय निर्माण, सीसी रोड, गार्डन संधारण एवं पेवर ब्लाक लगाने के कार्य भी किये जाएंगे। ज्ञात हो कि मंत्री श्री पाण्डेय को स्वच्छता अभियान एवं जनसपंर्क यात्रा के दौरान वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों की मांग की थी। जिस पर उन्होंने राज्य शासन से इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई है।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *