भिलाई। क्रिश्चियन कॉलेज आॅफ इंजिनियरिंग एण्ड टेक्नोंलॉजी, भिलाई के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा छात्रों में कौशल विकास हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके लिए सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग एवं फाउन्ड्री वर्क्स प्रा. लि, भिलाई के वरिष्ठ आईटी मैनेजर अमित कुमार व्याघ्राम्बरे को आमंत्रित किया गया। इस अतिथि व्याख्यान का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को मैनुफैक्चरिंग उद्योग के क्षेत्र में रोजगार हासिल करने के लिए आवश्यक कुशलता एवं इंफरमेशन टेक्नोलॉजी के ट्रेंड से अवगत कराना था।












