भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ डेंटल साईन्स एंड रिसर्च द्वारा बी.डी.एस फर्स्ट ईयर के छात्र छात्राओं के लिये ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया। आर.सी.डी.एस.आर के डीन डॉ प्रदीप तवाने एवं वाईस डीन डॉ जयदीप सूर ने छात्र- छात्राओं कों पढाई के साथ साथ कॉलेज कैंपस में होने वाली सभी एक्टिविटीस की जानकारियां दी। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को डेंटल एनाटॉनी एड फिजियोलॉजी के बारें में बताया एवं उन्होने बताया कि आर.सी.डी.एस.आर कॉलेज देश के उन चुनिंदा कॉलेजेस में से एक है जहॉ पोस्ट ग्रेजुएशन की सभी नौ ब्रांचेस उपलब्ध है।












