भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई तथा सुधी श्रोता परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में महाकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं राजकीय पुरस्कार से सम्मानित ओजस्वी कवि डॉ. हरिओम पवार मेरठ (उ.प्र.), डॉ. अनिल चैबे (उ.प्र.), प्रमुख कवियत्री पद्मिनी शर्मा दिल्ली से सम्मिलित हुर्इं। कवि सम्मेलन का आरंभ सुधी श्रोता परिषद के संयोजक राजीव चौबे ने उपस्थित श्रोताओं को शत प्रतिशत मतदान का शपथ दिलाकर की। महाकवि सम्मेलन का शुभारंभ शिक्षाप्रद मतदान एवं मतदान के शपथ से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई पी मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह, महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ. जे.दुर्गा प्रसाद रॉव मंच पर आसीन थे।












