भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन तथा ईईई ब्रांच के बीई तीसरे तथा पांचवे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिये रायपुर स्थित स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट की विजिट का आयोजन किया गया। संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि आयोजन का प्रमुख उद्देश्य इटीएण्डटी तथा ईईई ब्रांच के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को तकनीकी रूप से अधिक दक्ष बनाने तथा उनके फील्ड की उपयोग में आ रही नवीनतम टेक्नालॉजी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना था। कोर्स सिलेबस के साथ-साथ इस प्रकार की एजुकेशनल विजिट के दौरान प्राप्त टेक्निकल नॉलेज उनके लिये अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।












