भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में पालक संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम की एजेण्डा बताते हुये पालक संघ प्रभारी डॉ. श्रीमती रजनी मुदलियार ने बताया, विद्यार्थियों में शैक्षणिक अभिरुचि बढ़ाने हेतु पालक की राय जानना, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के बारे में जानकारी देना, अनुशासन व्यवस्था व कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थित के बारे में पालकों की राय जानना आदि मुद्दों पर चर्चा करने के लिये पालक शिक्षक की बैठक का आयोजन किया गया।












